नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। रोहिणी केंद्रीय जेल नंबर-10 में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की सुआ से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को दो कैदियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने बड़े ही सधे अंदाज में कैदी के गले पर सुआ से एक ही वार किया। जिससे सुआ आर-पार हो गया और कैदी की मौत हो गई। वारदात के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल स्टाफ कैदी को लेकर तुरंत बीएसए अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची समयपुर बादली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की रोहिणी जेल में सुआ मारकर कैदी की हत्या, गैंगवार में मर्डर का शक पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में मारे गए कैदी पर गंभीर धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।पु...