रोहिणी कोर्ट में आज हड़ताल पर रहेंगे वकील
नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, का. सं.। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता पवन भारद्वाज और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को हड़ताल की घोषणा की है। एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की मंगलवार को हुई एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन का आरोप है कि अधिवक्ता पवन के घर पर बीते 19 मार्च को हुए हमले में उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पिता और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद छह दिन बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.