नई दिल्ली, जुलाई 14 -- - नाले के 4.095 किलोमीटर हिस्से की सफाई की गई नई दिल्ली। रोहिणी के बड़े भूमिगत जल निकासी नाले से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दस हजार मीट्रिक टन से अधिक गाद और कचरे को हटाया। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि नाले की कुल लंबाई 16.50 किलोमीटर है और इसमें 75 जांच चैंबर हैं। परियोजना के तहत 4.095 किलोमीटर लंबे नाले से कचरे को हटाया गया। इससे रोहिणी और आसपास के इलाकों में बारिश के पानी के बहाव में सुधार होगा।काम के दौरान डीडीए ने अधिक क्षमता वाली सुपर सकर मशीनें और जेटिंग मशीनें तैनात की थीं। रोहिणी के सेक्टर 20, 21, 22 और 23 के साथ-साथ किराड़ी और बेगमपुर के कुछ इलाकों से बारिश का पानी इस नाले में आता है। इससे पहले डीडीए ने पूर्वी, दक्षिणी और उत्तरी जोन में बारिश के पानी की निकासी वाले नाले-नालियों की सफाई का काम पूरा क...