रोहिणी की बारिश से तपिश पर ब्रेक, झमाझम वर्षा ने दी राहत
कटिहार, जून 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि लगातार बढ़ती गर्मी, उमस और चिलचिलाती धूप से बेहाल जिलेवासियों को रविवार तड़के मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक चली बारिश ने पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी पर ब्रेक लगा दिया। बारिश के बाद तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश ने छीन ली गर्मी की तपिश, जलजमाव से बढ़ी परेशानीगर्मी से राहत पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। रविवार सुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने पूरे माहौल को बदल दिया। सुबह नौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.