सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास में मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह सह विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता छात्र सुनील सहनी ने की। मौके पर छात्रों व अविभावकों ने जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी का विषय ' राष्ट्रीय स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग की संवैधानिक पहचान के लिए रोहिणी आयोग की अनुशंसा लागू किए बिना सामाजिक न्याय अधूरा है' था। मौके पर छात्रावास अधीक्षक बिनोद बिहारी मंडल ने कहा कि जिस समाज की राष्ट्रीय स्तर पर संवैधानिक पहचान होती है, उसी की समस्या का समाधान होता है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी राष्ट्रीय स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग की पहचान नहीं होने के कारण यह वर्ग उपेक्षित एवं वंचित है। 2 अक्टूबर 2017 को...