रोहिंग्या मुसलमान ICJ के फैसले से खुश, बोले- पहली बार न्याय मिलने का एहसास हुआ
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- दिल्ली के शाहीन बाग में रह रहे म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि सात साल में पहली बार उन्हें न्याय मिलने का एहसास हुआ है। गुरुवार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने फैसला सुनाया कि म्यांमार ने अगस्त 2017 में उत्तरी रखाइन राज्य में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान नरसंहार किया गया था। 46 साल के इस्माइल उन हजारों लोगों में से एक है जो बड़े पैमाने पर हत्याओं, बलात्कार, यातना और गांवों को जलाए जाने की खबरों के बीच देश छोड़कर भाग गए। इस्माइल ने बताया कि उनके परिवार के 10 लोग एक साथ भाग निकले थे। लेकिन उनमे से केवल छह लोग ही एक साथ भारत पहुच पाए। बाद में उन्हें पता चला कि एक भाई मलेशिया पहुंच गया है और दूसरा बांग्लादेश। बाकी दो लोग कहां गए, इसका उन्हें अभी भी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.