गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादनगर, संवाददाता। गाजियाबाद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रोहिंग्या के मुद्दे पर बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। समिति के लोगों का आरोप है कि मोदीनगर में बड़ी संख्या में रोहिंग्या रह रहे हैं। ऐसे लोगों को बाहर किया जाए। गाजियाबाद सेवा समिति के पदाधिकारी बुधवार को सुबह 11 बजे तहसील पहुंचे। समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि मोदीनगर में विजयनगर कॉलोनी , बिसोखर, लंकापुरी, काजमपुर, सुमन सिनेमा के पीछे रोहिंग्या लोग रह रहे हैं। समिति के पदाधिकारी ने इन लोगों पर अपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप ऐसे लोगों को शहर से बाहर करने की मांग की।एसडीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.