हजारीबाग, मार्च 15 -- बड़कागांव ,प्रतिनिधि एनएमडीसी कोल खनन कंपनी की रोहाने कोल खनन परियोजना से प्रभावित रैयतों की बैठक रविवार को मलडीह स्थित मंडरिया देव स्थल प्रांगण में आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की, संचालन सुभाष प्रजापति ने किया। बैठक में खरांटी, डोकाटांड़, नापो, गोसाई बलिया, चौपदार बलिया, इंद्रा, पसेरिया, बरवानिया, चिरवां सहित आसपास के कई गांवों के प्रभावित रैयत शामिल हुए। सभी रैयतों ने एक स्वर में एनएमडीसी कोल खनन कंपनी की रोहाने कोल खनन परियोजना का विरोध करने का निर्णय लिया। रैयतों का कहना था कि उनकी जमीन, आजीविका और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए बिना उचित समाधान के परियोजना को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में सुरेश प्रजापति, खिरोधर प्रजापति, बासुदेव यादव, संजय कुमार वर्मा, संजय कुमार यादव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.