मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- छपार। रोहाना में बालाजी शोभायात्रा बैंडबाजों व म्यूजिक सिस्टम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया। मंत्री ने कहा कि भक्तों की अपार आस्था, उत्साह और अनुशासन ने वातावरण को भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना दिया है। ऐसे पावन आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करते हुए समाज में एकता भाईचारे और सदभाव का संदेश देते है। रोहाना में शुक्रवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव पर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। म्यूजिक सिस्टम और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं ने म्यूजिक सिस्टम पर जमकर डांब किया। शोभायात्रा का राधिका बैंक्विट हाल से आरम्भ होकर रोहाना मिल, रोहाना खुर्द व रोहाना कलां से होकर खेडा आश्रम पर समाप्त हुई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.