रोहाना बिजलीघर से रात्रि में पांच घंटे बंद रही सप्लाई
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में रोहाना बिजलीघर से रात्रि में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। इस दौरान करीब 15 से अधिक गांव में आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया। ग्रामीण बिजली सप्लाई के लिए रात भर बिजलीघर पर फोन मिलाते रहे। उधर रात्रि में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 33केवी लाइन में आए ब्रेकडाउन को सहीं किया। इसके बाद सप्लाई चालू हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के रोहाना बिजलीघर से सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है। गर्मी शुरू होते ही इस बिजलीघर से हर साल कटौती का खेल शुरू हो जाता है। इसके कि पिछले वर्ष बिजलीघर की क्षमता वृद्धि करते हुए बडा ट्रांसफार्मर रखा गया था, वहीं जर्जर उपकरणों को भी बदला गया था। इस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि आगामी दिनों में रोहाना बिजलीघर से कटौती का ग्राफ काफी कम हो जाएगा, लेकिन अब इसका उल्टा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.