नवादा, मार्च 9 -- रोह, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय रोह बाजार से गुजरने वाली रोहाइन पइन की खुदाई अब तक पूरी नहीं हो सकी। वीरू कुआं के दक्षिण दिशा से कुंजड़ा टोली तक पइन में कचरा भरा पड़ा है। सैकड़ों घरों से निकलने वाला नाली एवं शौचालय का गंदा पानी बजबजा रहा है। जिसमें पनपते मच्छरों और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पइन की खुदाई का काम कच्छप गति से चल रही है। जिसे देख कर लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि इस वर्ष भी बरसात से पहले पइन की खुदाई नहीं हो सकेगी। नतीजा रोहाइन पइन के माध्यम से आने वाला सकरी नदी का पानी सैकड़ों परिवारों की परेशानी का कारण बनेगा। क्योंकि हरवंश बिगहा गांव से पश्चिम दक्षिण दिशा में स्थित इस पइन के उद्गम स्थल से काफी आगे तक खुदाई का काम किया जा चुका है। इसके बाद रोह बाजार एवं आबादी वाले हिस्से से आगे भी ...