महाराजगंज, जून 25 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए युवा नेता रोहन शर्मा को गोरखपुर मंडल का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तथा प्रदेश महासचिव डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने दिया।रोहन शर्मा के मनोनयन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि समाज के मुद्दों पर उनकी निष्ठा, संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता उन्हें इस दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य बनाती है। उनका मनोनयन संगठन के प्रति उनके समर्पण और निरंतर परिश्रम का सम्मान है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रघुपति शर्मा, उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, राजन वर्मा, ठाकुर सोनी, अंगद शर्मा, रामराज शर्मा...