वाराणसी, फरवरी 19 -- रोहनिया (वाराणसी)। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। साथ ही सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के समीप स्थित ग्राम हरसोस, गंजारी, वीरभानपुर तथा हरपुर में हो रहे भूमि अधिग्रहण से उत्पन्न किसानों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके अतिरिक्त पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में काशी द्वार परियोजना के अंतर्गत पिंडरा, पिंडराई, मानापुर, पुरा रघुनाथपुर, बहुतरा, बेलवा, समोगरा, कैथौली सहित अन्य ग्रामों के किसानों की समस्याओं के सम्बंध में भी विस्तृत वार्ता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.