वाराणसी, जुलाई 25 -- गंगापुर, संवाद। रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर में शनिवार सुबह दरोगा नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे बलिया के सिकंदरपुर के 50 वर्षीय विनय की लाश शनिवार को चहारदीवारी के अंदर मिली। मृतक की पत्नी मनुजा ने पुलिस को बताया दोनों ने प्रेम विवाह किया था। विनय नशे का आदी था और रात में शायद पेशाब करने गया होगा, इसी दौरान छत से गिर जाने से उसकी मौत हो गई। दोनों के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि पारिवारिक विवाद में मारपीट में मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...