बांका, फरवरी 26 -- कटोरिया (बांका), प्रतिनिधि। रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से करीब 3 महीने से लापता इंटर की 19 वर्षीय छात्रा शिवानी कुमारी की क्षत विक्षत शव कटोरिया थाना क्षेत्र के कोदरातरी जंगल से पुलिस द्वारा बुधवार को बरामद की गई है। छात्रा का शव बरामद होते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका शिवानी कुमारी रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत भटोली गांव निवासी रमेश राय की पुत्री थी। वह इंटर की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस ने मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार में कटोरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ीघाट निवासी उमेश यादव, जाखाजोर निवासी छोटू कुमार एवं जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र के महुगाय निवासी आदित्य कुमार शामिल हैं। जबकि इस मामले में कटोरिया वनविभाग में कार्यरत वनपाल प्रिंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.