पटना, जनवरी 7 -- रोहतासगढ़ में आकाशीय रज्जू मार्ग (रोपवे) के क्षतिग्रस्त प्रकरण में पथ निर्माण विभाग ने सहायक अभियंता कौशलेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि रोहतासगढ़ पर्वत पर बन रहे रोपवे के क्षतिग्रस्त होने पर समिति गठित की गई थी। समिति ने स्थल निरीक्षण के दौरान पाया कि संबंधित परियोजना अभियंता और कनीय अभियंता आरा ने लापरवाही की। समिति ने इन दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबन की अनुशंसा की थी। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि ट्रायल रन के दौरान सहायक अभियंता कौशलेन्द्र कुमार को स्थल पर होना चाहिए था, लेकिन वे नहीं थे। उनके इस कृत्य को घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता माना गया। उसी के मद्देनजर विभाग ने कौशलेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.