सासाराम, जून 10 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास रेंज के जंगलों में तेंदुआ, भालू और जंगली सुअर समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरा ट्रैप में इन वन्यजीवों की तस्वीरें और गतिविधियां कैद हुई हैं। लंबे समय बाद क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों की उपस्थिति सामने आने से वन विभाग भी सतर्क हो गया है। यह भी पढ़ें- रोहतास रेंज के जंगलों में दिखे तेंदुआ और भालू, कैमरा ट्रैप में कैद हुई गतिविधियांवन्यजीवों की निगरानी जानकारी के अनुसार वन विभाग ने धनसा, बुधुआ, नकटी, गुलरिया, भवनवा, बंडा तथा हुरमेटा सहित विभिन्न जंगलों में वन्यजीवों की निगरानी के लिए एक माह तक कैमरा ट्रैप लगाए थे। ट्रैकिंग के दौरान अधिकांश कैमरों में कई प्रकार के वन्यजीवों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। हालांकि हुरमेटा क्षेत्र में लगाया गया एक कैमरा अज्ञात ...