भभुआ, अगस्त 29 -- रोहतासगढ़ किला घूमकर लौटने के दौरान रेहल के पास हुई दुर्घटना सदर अस्पताल के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच कर मृत घोषित किया अधौरा, एक संवाददाता। रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के रेहल के पास हुई सड़क दुर्घटना में अधौरा के एक युवक की शनिवार को मौत हो गई।

मृतक की पहचान मृतक 20 वर्षीय विजय सिंह अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी भरत सिंह का बेटा था। परिजनों द्वारा उसे भभुआ सदर अस्पताल में शाम करीब 4:30 बजे लाया गया, जहां के डॉ. अभिलाष चंद्रा ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा परशुराम सिंह ने बताया कि विजय अपनी बाइक से रोहतासगढ़ किला घूमने गया था।

दुर्घटना का विवरण वहीं से वापस लौटने के दौरान रेहल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो...