रोहतास में दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक की हत्या की आशंका, घर से निकले; तालाब किनारे मिली लाश
सासाराम, मई 13 -- Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में एक पेट्रोल पंप मालिक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। दिनारा स्थित प्रसिद्ध दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रमोद की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, प्रमोद सिंह का शव दिनारा हाई स्कूल के तालाब किनारे स्थित प्राचीन छात्रावास के बरामदे से बरामद किया गया। बुधवार को जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया है। प्रमोद सिंह के शरीर पर कहीं जख्म के निशान नहीं है। वह सुबह में घर से निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.