सासाराम, मार्च 8 -- पेज पांच नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग पानी के लिए इधर उधर भटकते नजर आते हैं। रोहतास को नगर पंचायत बने चार साल हो गये। हर साल वार्ड नंबर एक में पेयजल संकट गहरा जाता है तथा प्रतिनिधियों द्वारा समस्या को उठाया जाता है। लेकिन पीएचइडी इन चार वर्ष में समस्या का समाधान नहीं कर सकी है। बता दें कि रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के पहाड़ की तलहटी में रहने के कारण फरवरी में ही जलसंकट प्रारंभ हो जाता है। नगर पंचायत की महिलाएं पांच से सात सौ मीटर दूर से पानी ढोकर लाती हैं। मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने डीएम को पत्र लिखकर पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाजी ने बताया कि पीएचइडी के अधिकारी पेयजल की व्यवस्था करने में लापरवाही बरत र...