सासाराम, जुलाई 1 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग समेत 79 हजार से अधिक लाभार्थियों की पेंशन जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) नहीं कराने के कारण बंद हो गई है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले के 79249 लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जिसके चलते उनकी पेंशन का भुगतान रोक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...