सासाराम, जून 25 -- नोखा, एक संवाददाता। रोहतास जिले के नोखा प्रखंड अंतर्गत बरांव गांव में खुशी का माहौल है। गांव के सपूत एवं देश के प्रतिष्ठित तकनीकी विशेषज्ञ चंद्रशेखर सिंह को प्रतिष्ठित ईटी ऑटोटेक आवार्ड 2026 में सीटीओ ऑफ द ईयर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रोहतास बल्कि पूरे बिहार का गौरव बढ़ा है। वर्तमान में सीएस सिंह देश की अग्रणी ऑटोमोटिव लाइटिंग कंपनी लूमेक्स इंडस्ट्री में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बेंगलुरु में बुधवार को आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें ऑटोमोटिव तकनीक, नवाचार, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- रोहतास के लाल बने सीटीओ ऑफ द ईयर 2026, जिले का बढ़ाया मान ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्...