सासाराम, मार्च 12 -- सासाराम में 11, डेहरी में चार और बिक्रमगंज में बनाये गए हैं पांच बेंच बेंचों में की गई न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास जिले के न्यायमंडलों सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज में शनिवार को आयोजित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिक से अधिक मामलों के निपटारे को लेकर इस बार 20 बेंच बनाये गए हैं। सभी बेंचों में न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कृष्ण देव ने बताया कि बेंच एक में प्रधान न्यायाधीश प्रणव कुमार झा, बेंच दो में जिला जज पंकज मिश्र, बेंच तीन में जिला जज बीके राय,बेंच चार जिला जज जीवन लाल, बेंच पांच में जिला जज दि...