सासाराम, मार्च 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार टग ऑफ वार एसोसिएशन के तत्वावधान में हाजीपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर टग आफ वार (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप में रोहतास की महिलाओं ने खिताब पर कब्जा जमाया है। जिले की महिला वर्ग की अनुभवी खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। टीम की वापसी पर सोमवार को महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...