भभुआ, मार्च 24 -- युवा पेज की खबर रोहतास की दमदार जीत, 2-0 से यूपी के कुर्रा को हराया अखलासपुर में त्रिकोणीय फुटबॉल महासंग्राम के तीसरे दिन रोहतास का शानदार प्रदर्शन बेहतरीन तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर रोहतास ने दर्ज की एक तरफा जीत भभुआ, नगर संवाददाता। अखलासपुर में आयोजित त्रिकोणीय फुटबॉल महासंग्राम के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में रोहतास (बिहार) की टीम ने कुर्रा (उत्तर प्रदेश) को 2-0 से हराकर शानदार जीत अपने नाम कर ली। मैच की शुरुआत से ही रोहतास की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में ही रोहतास के खिलाडियों ने बेहतरीन पासिंग और संयोजन का परिचय देते हुए पहला गोल दाग दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखी और एक और गोल कर मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। कु...