पटना, फरवरी 27 -- पर्यटन मंत्री अरुण शंकर ने कहा है कि रोहतास से चौरासन मंदिर (रोहितेश्वर धाम) पर जाने के लिए बने रोप-वे का पिलर ट्रॉयल के दौरान हुए ध्वस्त मामले में संवेदक को काली सूची में डालते हुए संबंधित अभियंताओं को निलंबित किया जा चुका है। अब, आईआईटी पटना की ओर से इसका ऑडिट कराया जा रहा है। ऑडिट कराते हुए अगले छह महीने में इस रोप-वे के शेष सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री विधानसभा में शुक्रवार को मुरारी प्रसाद गौतम के सवाल का जवाब दे रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...