सासाराम, जनवरी 8 -- डेहरी, एक संवाददाता। 20वें रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा की सफलता को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता किसान प्रेमचंद ने की। संयोजक जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि स्वागत समिति के अधिकारियों से यात्रा की सफलता के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। स्वागत सचिव महेन्द्र ओझा ने संपूर्ण जानकारी दी। बैठक में उमेश शुक्ल, लाल बिहारी, राकेश सिन्हा, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य प्रेमचंद सिंह, धरनीकांत पांडेय उपस्थित हुए। बताया यात्रा में देश-विदेश से 5000 तीर्थ यात्री एक फरवरी 2026 को रोहतासगढ़ वनवासी कल्याण महोत्सव में रविवार को रोहतासगढ़ किला परिसर में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.