बागपत, मार्च 16 -- बागपत। बिहारीपुर गांव के प्रधान हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे थे। जिसके चलते गांव के विकास कार्य प्रभावित हो गए थे। डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत सदस्य रोहताश सिंह को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब रोहतश सिंह प्रधान के रूप में गांव के विकास कार्य कराएंगे। बिहारीपुर गांव में 13 दिसंबर 2025 को चुनावी रंजिश के चलते ऋषिपाल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में ग्राम प्रधान देवप्रिय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। ग्राम प्रधान के जेल में निरुद्ध होने की वजह से विकास कार्य नहीं हो रहे थे। डीएम अस्मिता लाल ने सीडीओ को निर्देशित किया था कि बिहारीपुर के ग्राम पंचायत सदस्यों की नियमानुसार बैठक कर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। सात फरवरी को नियमानुसार बैठक हुई, जिसमें 11 सदस्यों में से आठ उपस्थित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.