नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली को मानसून में जलभराव मुक्त बनाने के लिए रोहतक रोड स्टॉर्म वॉटर परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने रोहतक रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस परियोजना के तहत व्यस्त रोहतक रोड कॉरिडोर के साथ एक बड़े स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और सुधार किया जा रहा है। इससे वर्षा के पानी को प्रभावी ढंग से निकाला जा सकेगा। इसके बनने से पश्चिमी दिल्ली की इस प्रमुख सड़क पर जलभराव की समस्या को रोका जा सकेगा। इस परियोजना में नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास स्थित किराड़ी सुलेमान ड्रेन से लेकर हिरणकूदना ड्रेन तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेन विकसित किया जा रहा है।ट्रैफिक जाम की समस्या भी होगी खत्मप्रवेश वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.