रोहतक रोड पर नाला निर्माण की बाधा दूर
नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए रोहतक रोड पर बन रहे नाले की बाधा दूर हो गई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को रेलवे की जमीन पर नाला बनाने की मंजूरी मिल गई है। दरअसल, यह नाला नांगलोई इलाके में रेलवे की जमीन से होकर निकलना है, जिसके लिए कई महीनों से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एनओसी मांगी थी। बीते सप्ताह दिल्ली डीआरएम की ओर से इसे लेकर मंजूरी मिल गई। इसके बनने से नांगलोई, किराड़ी, मुंडका आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी और जाम से भी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- रोहतक रोड पर नाला बनाने के लिए रेलवे ने दी एनओसी इस परियोजना के तहत व्यस्त रोहतक रोड कॉरिडोर के साथ एक बड़े स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और सुधार किया जा रहा है, जिससे वर्षा के पानी को प्रभावी ढंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.