मोनी देवी, फरवरी 16 -- हरियाणा के रोहतक में देर शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भाऊ गैंग ने सन्नी रिटौली गैंग के दिनेश गोगा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दिनेश गोगा सोनीपत के फरमाना माजरा गांव का रहने वाला था। उस पर हत्या व हत्या के प्रयास सहित कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। मृतक की गांव रिटौली में रिश्तेदारी है। यह वारदात आईजी ऑफिस से मात्र 100 मीटर दूर हुई है। करीब एक माह पहले रिटौली गांव में सन्नी और भाऊ गैंग में गैंगवार हुई थी, जिसमें भाऊ गैंग के एक बदमाश की जान गई थी। कई घायल हुए थे। इस ताजा घटना को उसी का बदला माना जा रहा है।निजी अस्पताल के बाहर बरसाई गोलियां, मौके पर मौत रोहतक के दिल्ली बाईपास स्थित नोबल हार्ट अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम स्कूटी पर सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाश आए और यहां खड़े दिनेश गोगा...