रोहतक में गाजीपुर के सूरज और अश्वनी ने जीते रजत पदक
गाजीपुर, जुलाई 11 -- खानपुर। हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के दो पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। भुजाड़ी गांव के सूरज ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, सेना और मध्य प्रदेश के पहलवानों को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां महाराष्ट्र के वैभव से हारने के बाद उन्हें रजत पदक मिला। वहीं, सराय मुबारक गांव के अश्वनी यादव ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र के पहलवानों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में सेना के नितिन से हारने के बावजूद उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- हरियाणा पहुंचे यूपी टीम के कुश्ती कोच खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.