रोहटा में बाइक मैकेनिक की दुकान में घुसी पटरागोह, मचा हड़कंप
मेरठ, जून 24 -- रोहटा कस्बे में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब पटरागोह बाइक मैकेनिक की दुकान में घुस गई। पटरागोह को दुकान में देख आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर एक पटरागोह भागते हुए बाजार क्षेत्र में पहुंच गई। इसी दौरान वह सीधे बाइक मैकेनिक कमल चिंदौड़ी की दुकान में घुस गई। दुकान के अंदर अचानक वन्य जीव के पहुंचने से वहां मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वन्य जीव को दुकान से बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। कई लोगों ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैद कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.