मेरठ, जुलाई 1 -- मंगलवार रात रोहटा गांव निवासी विरेन्द्र सिंह की फैक्ट्री में ड्रम पर आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गर्जना इतनी भयंकर थी कि बच्चे तक डर गए। बिजली गिरने से तेल से भरे ड्रम में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। इससे फैक्ट्री मालिक को हजारों का नुकसान हो गया। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तेल के ड्रम में आग लगी थी। जिसको दमकल की टीम ने समय रहते काबू कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...