रोहटा में फर्जी आधार केंद्र का खुलासा, तीन गिरफ्तार
मेरठ, जून 6 -- एसटीएफ और रोहटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जन सुविधा केंद्र पर छापा मारकर फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान केंद्र से कई संदिग्ध और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में संचालक ने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र धर्मपाल निवासी रोहटा के रूप में हुई है। आरोपी रोहटा थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में संचालित अपने जन सुविधा केंद्र पर कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था।
जांच और बरामदगी एसटीएफ को लंबे समय से इस संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं कि केंद्र पर नियमों के विपरीत आधार संबंधी दस्तावेज त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.