मेरठ, अप्रैल 19 -- रोहटा में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम कल्याणपुर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा कल्याणपुर से प्रारंभ होकर आलमगीरपुर होते हुए पुरा महादेव मंदिर तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति संगीत एवं आकर्षक झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.