मेरठ, मई 30 -- रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा गांव में शनिवार की सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने नामजद तहरीर दी। रोहटा निवासी हकीम सराजूदीन व कबाड़ी दीनू का किसी बात को लेकर शनिवार सुबह कहासुनी हो गई। दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। दीनू के पुत्र परवेज के सिर में डंडा लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार कराया। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन पर केस दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...