मेरठ, मार्च 10 -- रोहटा थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह चेकिंग के दौरान रसूलपुर मढ़ी रोहटा संपर्क मार्ग पर युवक को पिस्टल मय मैगजीन के साथ दबोच लिया। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सब इंस्पेक्टर गौरव तिवारी पुलिस टीम के साथ चेकिंग करने के लिए निकले थे। इसी बीच रसूलपुर-मढ़ी संपर्क मार्ग पर पुलिस की जीप को देख युवक आम के बाग में घुस गया। पुलिस ने शक पर युवक की घेराबंदी करते हुए बाग के अन्दर से हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर की पिस्टल मय मैगजीन के बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय पुत्र रमेश चंद निवासी किनौनी बताया। युवक से थाने लाकर पूछताछ कर पिस्टल की बिक्री करने वाले गिरोह की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.