मेरठ, मार्च 9 -- रोहटा थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में लगी है । रोहटा चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी ने बताया कि वह सोमवार शाम पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा हैं ।पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए कैथवाड़ी के पास से युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आर्यन पुत्र अमर दास बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...