रोहटा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
मेरठ, मई 16 -- रोहटा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे वाहन चालकों की जांच कर आवश्यक पूछताछ की। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर हरि मोहन गौतम, कर्मवीर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.