मेरठ, मार्च 17 -- रोहटा थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पुठखास गंग नहर पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, चारपहिया चालकों के सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और बीमा समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कई वाहन चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए। थाना प्रभारी अनुराग सिंह, उप निरीक्षक शीलेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार गहरवार, उप निरीक्षक अनुज कुमार गिरी, भारत सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.