मेरठ, जून 24 -- रोहटा थाना परिसर में बुधवार को लावारिस तथा मुकदमे में जब्त वाहनों की नीलामी संपन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 78 वाहनों को शामिल किये गए, जिनमें 56 दोपहिया, एक तीन पहिया और 21 चौपहिया वाहन शामिल रहे। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि थाने में लंबे समय से लावारिस व मुकदमे नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें सात वाहन माल लावारिस तथा 71 वाहन माल मुकदमें के थे। नीलामी के दौरान सर्वाधिक बोली 15 लाख 75 हजार रुपये की लगी। यह बोली गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने लगाई थी। हालांकि निर्धारित समय तक किसी भी ठेकेदार ने नीलामी से अधिक की बोली नही लगाई। जिसके बाद उसके पक्ष में वाहन नीलाम की स्वीकृत कर दी। इस मौके पर सीओ आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...