मेरठ, अप्रैल 23 -- क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को थाना पुलिस ने गुरुवार को गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ गांव की मुख्य सड़कों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी पूजा पंवार ने किया, जिनके साथ एसएसआई कर्मवीर, पुतखास चौकी प्रभारी हरि मोहन गौतम और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...