मेरठ, मार्च 29 -- प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए अभियान मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति की टीम ने थाना क्षेत्र रोहटा के ग्राम सतवई में स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हो रहे सामूहिक विवाह समारोह में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी निवेश कुमारी ने कहा कि यदि किसी महिला का कोई भी शोषण करता है या किसी भी रूप में प्रताड़ित करता है। तो वह अपनी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076, 181, 1930, 1098, 101, 108, 102 पर कॉल कर सकते है। जिस पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सोनिका, नीलम, राजकुमारी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.