मेरठ, मई 8 -- रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाहिद गांव में हिंडन के खादर में माफिया मिलीभगत से अवैध खनन कर रहे है। कई बार पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर भाकियू रोहटा के जिलाध्यक्ष ने खनन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। भाकियू रोहटा के जिलाध्यक्ष बॉबी हुड्डा ने खनन अधिकारी को पत्र देते हुए बताया कि रोहटा क्षेत्र की किनौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद में हिंडन खादर में माफिया दिनरात जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे है। कई बार ग्रामीणों ने किनौनी चौकी पर तैनात पुलिस के साथ थाने पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि खनन कार्य के चलते कई स्थानों पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। अवैध खनन से प्रदूषण भी फैल रहा है...