समस्तीपुर, जून 25 -- रोसड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। सुबह आठ बजे से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। बुधवार को शहर के नंद चौक, टावर चौक, महावीर चौक व गांधी चौक पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। स्थिति यह है कि बाजार आने वाले लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और राहगीरों को प्रतिदिन घंटों जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण शहर की रफ्तार मानो थम सी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर सबसे अधिक परेशानी शहर के व्यस्ततम इलाकों में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। बड़ी दुर्गा स्थान से अंबेडकर चौक मार्ग, नंद चौक, सिनेमा चौक, महावीर चौक, गांधी चौक और टावर चौक पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है...