समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- रोसड़ा। गृह विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को रोसड़ा उपकारा में प्रभारी एसडीओ सह डीसीएलआर कंचन कुमारी झा एवं एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के सभी वार्डों, कैदियों के सामानों और परिसर की सघन तलाशी ली गई, जिससे कैदियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, लंबी जांच के बावजूद कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। एसडीपीओ ने बताया कि जेल सुरक्षा को मजबूत करना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर इस तरह की छापेमारी की जाती है। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार, उपकारा अधीक्षक अरविंद कुमार साह, सहायक अधीक्षक अभिनंदन, अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल, एसआई अनीश कुमार, एसआई मधुबाला भारती, एएसआई जितेन्द्र कुमार महतो, पीएसआई मनीषा कुमारी,एएसआई लखन प्रसाद आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.