जहानाबाद, मार्च 14 -- हुलासगंज, निज संवाददाता कोकरसा पंचायत के रूस्तम पुर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आया है जिसमें महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटी को बचाने पहुंचे 76 वर्षीय राजेंद्र पांडेय के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घटना शनिवार की सुबह आठ बजे के आसपास बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने हुलासगंज थाना में घटना को लेकर फरियाद लगाई है। लेकिन स्थिति को देखते हुए हुलासगंज सीएचसी में भेजा गया जहां से इलाज के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। स्वयं प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी द्वारा एम्बुलेंस मंगवाकर सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर महिला ने बताया कि मेरे परिवार के साथ हमेशा इस तरह की हरकत की जा रही है। पड़ोसी पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्...