रोस्टिंग व्यवस्था समाप्त होने से उपभोक्ताओं को राहत
गाजीपुर, जून 19 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देश पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। यह व्यवस्था विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के तहत आने वाले 17 विद्युत उपकेंद्रों और 56 फीडरों पर लागू होगी। इसके दायरे में 300 से अधिक गांवों के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता आते हैं। अब उपभोक्ताओं को रोस्टिंग के कारण होने वाली नियमित बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोस्टिंग व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। यह भी पढ़ें- रात में तीन घंटे भी लगातार नहीं मिल रही बिजली, बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.