सोनभद्र, मई 1 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोन व कचनरवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े लगभग एक लाख से अधिक उपभोक्ता इन दिनों गंभीर विद्युत संकट का सामना कर रहे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी और भीषण गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत की जरूरत है, वहीं रोस्टिंग और ट्रिपिंग के नाम पर हो रही अनियमित आपूर्ति ने स्थिति को और दयनीय बना दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण दिन-रात मिलाकर बारह से चौदह घंटे तक भी बिजली ग्रामीणों को ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है, उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को...